Today Maha Shivratri: देशभर में महाशिवरात्री की धूम, शिव मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Today Maha Shivratri

Today Maha Shivratri: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। देशभर के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इसके साथ ही देश के हर छोटे बड़े शिवालयों में लोग अपने भोले भंडारी के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। उत्तर भारत के काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से लेकर दक्षिण भारत के रामेश्वरम तक हर जगह हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंज रहे हैं। हर शिव मंदिर को आज फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में आज सुबह से ही भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए भक्त उमड़ रहे हैं।

Today Maha Shivratri
Today Maha Shivratri

Today Maha Shivratri: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़

ये भी पढ़ें- Amul Milk New Price:अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, मंगलवार की सुबह से 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी

आज मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया गया है। आज तड़के 2.45 बजे जब ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के पट खुले तो पूरा मंदिर प्रांगण जय महाकाल के उद्घोष के साथ गूंज उठा। मंदिर के द्वार भक्तों के लिए आज सुबह 5.30 बजे से खुले।

Today Maha Shivratri: 1 लाख दीप जलाकर गिनीज बुके ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की योजना

Today Maha Shivratri
Today Maha Shivratri

आपको बता दें, आज महा शिवरात्री के मौके पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिव ज्योति अर्पणम महोत्व आयोजित किया जा रहा है। आज उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास रचा जाएगा। बता दें, आज 21 लाख दीप जलाकर इस उत्सव को गिनीज बुके ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और साथ ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए उज्जैन में 12 लाख स्वयंसेवक कार्य करेंगे। 12 लाख स्वयं सेवको में पंचायत, शिक्षा विभाग और नगर निगम के साथ साथ समाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं और अन्य धार्मिक संगठन के सदस्य भाग लेंगे।

Today Maha Shivratri: काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर हर हर महादेव के गूंजा

Today Maha Shivratri
Today Maha Shivratri

काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्यता आज के दिन अलग ही दिख रही है। आज पूरे काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। आज काशी में सुबह से ही पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाकर भोले भंडारी के दर्शन और गंगा जल अर्पित करने वालों की भीड़ लगी है। आज भक्तों की सौकड़ों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी चौकन्ना है। पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *