मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर इनाम घोषित, प्रशासन अपना रहा है कड़ा रुख

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh: प्रदेश में प्रशासन द्वारा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर लगातार कार्यवाही बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी और सालों पर गैंगस्टर (Gangster) लगाया गया है। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों और करीबियों के हथियार लाइसेंस रद्द कर दिए गए।इसके बाद भी प्रशासन की कार्यवाही थमती नजर नहीं आ रही है। प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों पर इनाम घोषित कर दिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर कड़ी कार्यवाही का रुख अपनाया है। प्रशासन द्वारा दोनों पर 25-25 हज़ार के इनाम घोषित किए हैं। प्रशासन का कहना है कि दोनों अवैध जमीन के कब्जे और अपराधिक कार्यों में लिप्त पाए गए हैं।

इससे पहले भी दोनों के नाम पर अवैध जमीन पर बना मकान लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गिरा दिया गया है। इसी मामले में लखनऊ के जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल जियामऊ सुरजन लाल ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने के आरोप में मामला दर्ज किया। जिस पर हजरतगंज कोतवाली में मुख्तार अंसारी के साथ उनके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

इसके बाद उनके दोनों बेटे फरार चल रहे हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने दोनों बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले भी गाजीपुर कोतवाली पुलिस बीते 11 सितंबर को मुख्तार की पत्नी अफशां बेगम और दोनों सालो के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज कर चुकी है।प्रशासन द्वारा लगातार हो रही इस कार्रवाई से मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *