24 घंटों में हुई रिकॉर्ड रिकवरी, जानिए देश का कोरोना मीटर

एक तरफ जहां रोज Corona संक्रमितों का रिकॉर्ड टूट रहा है।वहीं भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां बढ़ते संक्रमण के बीच ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।बीते 24 घंटों में 93 हज़ार 337 नए मामले सामने आए।वहीं अबतक में सबसे ज्यादा लोगों ने recover किया है। 24 घंटों की रिकॉर्ड recovery से 95 हज़ार 880 लोग ठीक हो घर लौट गए।

शनिवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई कि भारत कोरोना संक्रमण से दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।इस मामले में पहले नंबर पर अमेरिका है।जबकि भारत का रिकवरी रेट अमेरिका के मुकाबले ज्यादा है।

अमेरिका में अब तक 41 लाख़ 91 हज़ार 894 लोग ठीक हो घर लौट गए। वहीं भारत में 42 लाख़ 84 हज़ार 31 लोगों ने रिकवरी की है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 93 लाख़ 337 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1247 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल मौतों का आंकड़ा 85 हज़ार 619 पहुंच गया है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 53 लाख 8 हज़ार 15 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *