Mask Back Delhi NCR Noida: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली-NCR में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

Mask Back Delhi NCR Noida

Mask Back Delhi NCR Noida: देश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए कई राज्यों ने फिर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है। दिल्ली एनसीआर में जिस तरह से कोरोना के केस में इजाफा हुआ है उसने प्रशासन की एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने फिर से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा में  कोरोना संबंधी पाबंदियों को फिर से लागू करने का फैसला लिया है।

इससे पहले बीते दिनों केंद्र सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट को हटाते हुए 31 मार्च से लोगों को छूट दे दी थी, लेकिन अब प्रशासन की ओर से दिल्ली-एनसीआर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जो जिले आते हैं वहां पर फिर से मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है।

ये भी पढ़ें- CM Yogi New Order: सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश ”धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए लाउडस्पीकर की आवाज”

Mask Back Delhi NCR Noida: गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

Mask Back Delhi NCR Noida
Mask Back Delhi NCR Noida

इसे लेकर दिल्ली से सटे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में सार्वनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह भी कहा है कि जो कोई भी बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देगा उसे 500 रुपए चालान भरना पड़ेगा। यह चालान जुर्माना, पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारी वसूलेंगे।

Mask Back Delhi NCR Noida: यूपी के नोएडा गाजियाबाद समेत 7 शहरों में मास्क लगाना अनिवार्य

Mask Back Delhi NCR Noida
Mask Back Delhi NCR Noida

इसके अलाव उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन ने भी कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हर किसी को मास्क लगाना अनिवार्य है और जो भी बिना मास्क के दिखेगा उसे चालान देना होगा। गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से इस संबंध में दिए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई बिना मास्क के घूमते हुए दिखेगा तो उसे 500 रुपए तक का चालान भरना पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *