लव जिहाद में मिला धोखा, महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, पीड़िता की हालत गंभीर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 35 साल की एक महिला ने हजरतगंज थाना के पास स्थित विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की।

महिला अपने उपर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश कर रही थी कि तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और आनन फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया। सवाल ये है कि आखिर ये महिला कौन है, जो आत्मदाह करने की कोशिश कर रही थी। सूत्रों के अनुसार महिला महराजगंज की रहने वाली है।

कहते हैं कि प्यार में इंसान सबकुछ अपने प्रेमी या प्रेमिका पर न्योछावर करने को तैयार हो जाता है। पीड़िता ने भी यही किया था। उसने महाराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी उर्फ आसिफ से शादी की थी। शादी के लिए पीड़िता ने अपना धर्म परिवर्तन तक कर लिया था। आसिफ नाम के शख्स के साथ जब पीड़िता ने शादी की तो उसे क्या मालूम था कि जिसे वो अपना जन्म-जन्म का साथी मान रही है, आंख मूंद कर भरोसा कर रही है वहीं साथी उसे छोड़कर सउदिया चला जाएगा।

इतना ही नहीं पति अखिलेश तिवारी ने सउदिया जाकर उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद अखिलेश के घरवालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

अखिलेश के परिजनों द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने खुद की जिंदगी खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए लखनऊ विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।

फिलहाल महिला गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती है। वहीं डीसीपी, एडीसीपी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।

सवाल ये है कि आखिर महिलाओं पर होने वाले अत्याचार कब रुकेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *