IPL Flashback : तब क्रिस गेल को बहुत अफसोस हुआ था कि उन्होंने यह छक्का क्यों मारा

बात आईपीएल के पांचवें सत्र यानी 2012 की है। तब क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला करते थे। उस समय पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ एक मैच में क्रिस गेल ने 48 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यह पारी खेलते हुए उन्होंने स्पिनर राहुल शर्मा के 1ओवर में 5 छक्के जड़े थे। इसमें से एक छक्का लगाने का क्रिस गेल को बेहद अफसोस था।

 

असल में उस गेंद से स्टेडियम में बैठी एक 11 साल की लड़की की नाक टूट गई थी। उसकी नाक से खून बह रहा था तो परिवार के लोग टिया नाम की इस लड़की को अस्पताल ले गए। बाद में जब क्रिस गेल को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्हें बेहद अफसोस हुआ। उन्हें जैसे ही मैच की गहमागहमी से फुर्सत मिली तो वे आधी रात हो जाने के बाद भी अस्पताल गए । वे टिया से मिले और उसका हालचाल पूछा। टिया ने उनसे कहा कि उसे अपने नाक टूटने का कोई गम नहीं है , वह उस शॉट का एक्शन रिप्ले देखना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *