जंतर-मंतर पर आज महापंचायत कर रहे है किसान

आज बड़ी संख्या में किसान महापंचायत करेंगे। इसके लिए किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होना शुरू कर दिया है। ये किसान शनिवार से से ही यहाँ पहुंचने लगे हैं। सुबह 10 बजे से जंतर मंतर पर किसानों का धरना शुरू होगा। हालांकि प्रशासन की ओर से इस महापंचायत की इजाजत नहीं दी गई है साथ ही सीमा पर बैरिकेंडिग है।

इस महापंचायत का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया गया है। ये किसान लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ की मांग के साथ जेलों में बंद किसानों की रिहाई और नरसंहार के मुख्य दोषी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमा हो रहे हैं।


नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार से पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी, सरकार ने इनमे से एक भी बिंदु को पूरा नहीं किया है। इसी कारण किसान सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं।


इसमें बड़ी संख्या में किसानों के आने की उम्मीद है। किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए शनिवार से ही दिल्ली पहुंच रहे हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही सीमा पर बैरिकेडिंग की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

आंदोलन के दौरान नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार से पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी, सरकार ने इनमे से एक भी बिंदु को पूरा नहीं किया है। इसी कारण किसान सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। ऐसे दिल्ली के ट्रैफिक को समस्या से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *