महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण से मिले शिंदे के मंत्री अब्दुल सत्तार

महाराष्ट्र में कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बीच हुई बैठक को लेकर चर्चा का माहौल बना दिया है। दोनों ही नेता इसे शिष्टाचार बैठक का नाम दे रहे हैं। इस बीच रविवार को आधिकारिक दौरे पर नांदेड़ पहुंचे मंत्री सत्तार के चव्हाण से मुलाकात की खबर है।

बीते हालत पर नज़र डालें तो वर्तमान मुख्यमंत्री और शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने जून में पार्टी के विधायकों के साथ मिलकर बगावत कर दी थी, जिसके बाद महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसीक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत का अवसर आया था, जिसमें शिंदे दल की जीत हुई थी।

इस बीच कांग्रेस नेता सदन से गायब रहे थे। इस संबंध में पार्टी नेतृत्व की तरफ से उन्हें शोकॉज नोटिस भी जारी हुआ था। हालांकि, उन्होंने वजह देर से आना बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *