पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। मुलायम सिंह मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं जहाँ देर रात उनकी डायलिसिस की गई है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र रखे है।

सपा सुप्रीमों और पूर्व सीएम अखिलेश यादव अस्पताल में हैं। लखनऊ के मेदांता अस्पताल पर इस समय सपा नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और और जानकारी ली। साथ ही उन्होंने हर संभव सहायता दिए जाने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सन्देश में मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बीते दिन मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी मिलते ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- “समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर मुलायम सिंह जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *