BSP Rally UP Election 2022: BSP सुप्रीमो मायावती ने संबोधित की चुनावी रैली

BSP Rally UP Election 2022

BSP Rally UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम के बीच बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आगरा के मीना बाज़ार में रैली को सम्बोधित किया जहाँ सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय जनसभा का आयोजन किया गया था| इस चुनाव में मायावती की यह पहली रैली थी| मायावती ने रैली में सभी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा|

BSP Rally UP Election 2022:  कांग्रेस ने नहीं दिया भीमराव आंबेडकर को सम्मान

BSP Rally UP Election 2022
BSP Rally UP Election 2022

मायावती ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के मूल निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया और उनके देहांत के बाद एक दिन का भी राष्ट्र शोक घोषित नहीं किया था| आरक्षण पर उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी कांग्रेस ने ख़ारिज कर दिया था जिसे बसपा ने बाद में अपने अथक प्रयास से लागू करवाया था|

BSP Rally UP Election 2022: सपा ने दिया गुंडे, माफियाओं को बढ़ावा

BSP Rally UP Election 2022
BSP Rally UP Election 2022

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार में गुंडे, माफियाओं और बदमाशों का राज रहा है , मुजफ्फरनगर दंगो को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आये दिन जाति और धर्म के नाम पर दंगे होते हैं| उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिन दलित और पिछड़े वर्ग के महापुरुषों के नाम पर जिलों और योजनाओं के नाम बसपा ने रखे थे वह भी समाजवादी पार्टी ने बदल दिए, और आरक्षण के बिल को भी पास नहीं होने दिया था|

BSP Rally UP Election 2022: भाजपा सरकार में हुए जनता पर जुल्म

BSP Rally UP Election 2022
BSP Rally UP Election 2022

मायावती ने सपा के बाद भाजपा सरकार पर भी हमला किया, भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां एवं कार्यशैली सिर्फ़ जातिवादी, पूंजीवादी और आरएसएस के अजेंडे को ही लागू करने में टिकी रही हैं| उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार में धर्म के नाम पर सिर्फ तनाव व नफरत का वातावरण ही बना रहा है, और अपराध भी बढ़ा है इसी के साथ उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों को आरक्षण का लाभ भी नहीं मिला|

संस्थाओं का निजीकरण किया| मुस्लिम और अल्प संख्यक लोगों के साथ पक्षपात का रवैया अपनाया गया| भाजपा सरकार में गरीबी और बेरोजगारी के साथ महंगाई भी बढ़ी| भाजपा सरकार में किसान परेशान हुए हैं और बेरोजगारों को पलायन भी करना पड़ा है| उन्होंने यह भी कहा की भाजपा सरकार में विकास के नाम पर आम जानत पर सिर्फ जुल्म ही हुए हैं|

ये भी पढ़ें- ITR Form New Column: नए वित्त वर्ष में क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा 30 प्रतिशत टैक्स, ITR फॉर्म में जोड़ा गया नया कॉलम

उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि विरोधी पार्टियों के शासन में उत्तर प्रदेश की जनता परेशान रही है, और सभी परेशानियों से निजात पाने की लिए जनता को बसपा को लाना जरूरी है| उन्होंने बसपा की प्रशंसा करते हुये कहा कि बसपा की सरकार ने भेद-भाव, गरीबों, बेरोजगारों, किसानो, क्षात्रों और अन्य मेहनतकश लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किये थे|

उन्होंने आगे कहा कि बसपा की सरकार में पूर्व की तरह ही ऐतिहासिक कार्य किये जायेंगे और गरीबी और बेरोजगारी के साथ स्थानीय समस्याओं पर भी काम किया जायेगा| मायावती ने अपने भाषण में यह भी कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश के चुनाव में लगभग सभी सीटों पर अकेली ही लड़ रही है, ताकि 2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके|

BSP Rally UP Election 2022: मीडिया के सभी ओपीनियन पोल गलत

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया पर भी तंज कसा, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “मीडिया के जो साथी पूछते हैं कि बहनजी कहाँ हैं? तो मैं कहना चाहती हूँ कि बहनजी अपनी पार्टी को मजबूत करने में बिजी थी| बसपा बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास रखती है|”
मायावती ने मीडिया द्वारा जारी किये गए ओपीनियन पोल्स को भी गलत ठहराया|
मायावती ने बसपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और लोगों से हाथी के निशान पर बटन दबा कर बसपा को जिताने की गुहार लगाई|

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *