Akhilesh yadav in pratapgarh: अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में बीजेपी को जमकर घेरा, कहा हमारे शतक को देख कर दूसरों की हवा निकल गई

Akhilesh yadav in pratapgarh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार चरण में मतदान हो चुका है, पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों के प्रचार में जोर शोर से लगी हुई है। गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ कई जनसभाओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव  (Akhilesh yadav in pratapgarh) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आखिरी चरण आते आते भारतीय जनता पार्टी की भाप निकल जायेगी। सपा मुखिया ने  प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि अब तक सब जान चुके हैं कि हमने शतक मार लिया है। ये देख दूसरों की हवा निकल गई है।

Akhilesh yadav in pratapgarh

Akhilesh yadav in pratapgarh-भाजपा सरकार ने नौजवानों की खुशी छीनने का किया काम

अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा में कहा कि इस बार कुंडा में कुछ अलग ही तरह का जोस दिखाई दे रहा है। यह जोश सपा के उम्मीदवार की जीत का है। कुंडा में आज आजादी की खुशी नजर आ रही है। कुंडा की जनता अपनी आजादी के लिए वोट डालने जा रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार ने नौजवानों की खुशी छीनने का काम किया है। समाजवादी की सरकार बनते ही नौवजवानों को नौकरी देने का काम करेगी।

Akhilesh yadav in pratapgarh

उन्होंने पट्टी से भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा भाई राम सिंह तो पिछले चुनाव में ही विधायक बन गया था। लेकिन एक अजीब नाम वाले ने बेईमानी कर उसे हरा दिया। हम ही चुनाव हारे और हम पर ही अत्याचार भी हुआ। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में तांडव मचाया गया। अखिलेश ने सवाल करते हुए कहा, वोट देते समय हड़बड़ाओगे तो नहीं। ब्लॉक लूटा, जिला पंचायत लूटी। एक मंत्री के इशारे पर सभापति के साथ अन्याय हुआ। याद रखना बीजेपी सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। सरकार बनने पर सभापति और प्रतापगढ़ में सपा के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज हुए हैं, सब वापस लिए जाएंगे।

Akhilesh yadav in pratapgarh- सपा सरकार बनने पर बसों में छात्राओं को मुफ्त यात्रा 

अखिलेश यादव ने कहा कि देश का नौजवान रात को खेत की रखवाली करता है। और सुबह फौज की नौकरी की तैयारी करता है। लेकिन भाजपा सरकार आते ही सेना की भर्ती रुक गई है। प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही पुलिस और सेना में भर्तियां चालू की जाएंगी। अखिलेश यादव ने सपा सरकार बनते ही नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। साथ ही महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वयं सहायता समूहों को 2 लाख तक की आर्थिक मदद की बात कही। उन्होंने पट्टी से रामसिंह पटेल, कुंडा से गुलशन यादव, बाबागंज से गिरीश पासी प्रातपगढ़ से कृष्णा पटेल, विश्वनाथगंज से सौरभ सिंह और रानीगंज से डॉ. आरके वर्मा के जिताने की अपील की।

Akhilesh yadav in pratapgarh

Akhilesh yadav in pratapgarh-11 लाख खाली पड़े सरकारी पदों पर दी जाएगी नौकरी 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए सबसे बड़ा झूठा नेता बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया था कि किसानों की आय दुगनी कर देंगे आज तक किसी किसान को अपनी फसल का सही मूल्य नहीं मिल पाया है। अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाने की बात कही। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सपा को माफिया कहती है लेकिन भाजपा में सबसे ज्यादा माफिया है। भाजपा सरकार में तो पुलिस अधीक्षक माफियओँ के लिए क्रिकेट की पिच बनवाता है। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नारा बड़ा अच्छा निकाली है, ‘लहर बड़ी करारी है..चिलम पर साइकिल भारी है’।

ये भी पढ़ें-Uttar Pradesh Chunav: दोपहर 1 बजे तक 37.45 फीसदी वोटिंग, लखीमपुर खीरी में शख्स ने ईवीएम पर डाला फेवीक्विक

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुक्यमंत्री जो कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे आज वही ठंडे पड़ गए हैं। कुंडा की जनता का जनसमर्थन देखकर गर्मी निकालने वालों का भाप निकल जाएगा। बाबा मुख्यमंत्री आज कह रहे हैं कि बहुत से लैपटाप बांटे है। किसी को लैपटॉप मिला हो तो बताएं। जो स्मार्टफोन दिखाई दे रहे हैं क्या बाबा मुख्यमंत्री ने दिया है।भाजपा के एक नेता भाषण देते हैं कि इंटर पास करके 12वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे शुक्र है कि उन्होंने यह नहीं कहा किया इंटर पास करने के बाद दसवीं में एडमिशन ले कर उन्हें लैपटॉप देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *