पूर्व क्रिकेटर और यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन। शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की शाम 4:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। बीते 11 जुलाई को उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। हालांकि तब से उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं देखा गया था।
उन्होंने क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में आरूढ़ थे। चौहान, कोरोना संक्रमित होने के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थे। इसके बाद अब उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दी।
इसके बाद उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।जहां उनका निधन हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे।
11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हेंं किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।
अमरोहा से चेतन चौहान भाजपा के सांसद भी रहे।चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके थे 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। फिलहाल में चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा से विधायक थे।