सैफई में आज दोपहर बाद होगा नेताजी का अंतिम संस्कार

स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गावं सैफई में होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 10 बजे सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। दोपहर तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सैफई में बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आने वालों का हुजूम है। प्रदेश में मौसम ख़राब होने के बावजूद भी नेता जी को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कई राजनीतिक दलों के लोग भी सैफई पहुंच रहे हैं। खबर है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई मुख्यमंत्री भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।

इस अवसर पर सैफई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। उनके आवास के मार्ग में बैरिकेडिंग लगाई गई है। मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वालों का हुजूम है। उनके पैतृक घर सैफई में श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *