ब्रिटेन में मिला 800 साल पुराना पेंडेंट

बर्मिंघम: ब्रिटेन में HS2 हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे पुरातत्वविदों को एक 800 साल पुराना पेंडेंट मिला है, जिस पर तीन सोने के शेर खुदे हुए हैं।

12 वीं शताब्दी ईस्वी से सम्बंधित इस अनमोल खजाने की खोज बर्मिंघम के दक्षिण-पूर्व में वार्विकशायर के एक गांव वर्मलेटन में हुई। इस लॉकेट में लाल रंग वाली सतह पर तीन सुनहरे शेर हैं। यह डिजाइन बिल्कुल इंग्लिश फुटबॉल टीम की शर्ट की तरह दिखाई देता है।

लॉकेट दो सेंटीमीटर से थोड़ा अधिक चौड़ा और चार सेंटीमीटर लंबा है। इसके शीर्ष पर एक हुक है जिसके साथ इसे बांधा गया था। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जिस समय लॉकेट खोया था उस समय संभवत: वह नया था।


HS2 के अनुसार जिस स्थान पर यह लॉकेट मिला वह लौह युग या रोमन और ब्रिटिश बस्तियों का निवास होगा।


इंग्लैंड के प्रतीक के रूप में शेरों का उपयोग विलियम द कॉन्करर के शासनकाल से होता है, जो पहले नॉर्मन राजा थे जिन्होंने 1066 ईस्वी से 1087 ईस्वी तक शासन किया था।

किंग विलियम द कॉन्करर ने अंग्रेजी सिंहासन के प्रतीक के रूप में लाल रंग की पृष्ठभूमि पर दो शेरों का इस्तेमाल किया। इस प्रतीक में एक तीसरा शेर हेनरी द्वितीय द्वारा जोड़ा गया था, जो 1154 से 1189 तक इंग्लैंड के राजा थे।

HS2 के अनुसार, जिस स्थान पर यह लॉकेट मिला वह लौह युग या रोमन और ब्रिटिश बस्तियों का निवास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *