बाबरी मस्जिद केस में सभी 32 आरोपी बरी, प्रतिक्रिया का दौर शुरू

बाबरी मस्जिद केस: अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद के बाद अब बारी बाबरी मस्जिद विध्वंस केस की थी। जिसमें 32 आरोपियों पर आज सीबीआई की स्पेशल कोर्ट फैसला सुनाने वाली थी। बुधवार की दोपहर 12:15 बजे से शुरू हुई कार्यवाही में कोर्ट की ओर से फैसला सुनाया गया। कोर्ट के मुताबिक 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया।

बता दें कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में यह फैसला जज एस के यादव ने सुनाया। उनके अनुसार बाबरी मस्जिद विध्वंस मात्र एक दुर्घटना थी। यह किसी भी प्रकार से सुनियोजित नहीं थी। कोर्ट ने कहा है कि यह घटना अचानक से घटी। कोर्ट को इस मामले में कोई भी वीडियो फुटेज या फोटो नहीं मिला है। कोर्ट के अनुसार अराजक तत्वों ने ढांचा गिराया है।

इस मामले में प्रॉस्टिट्यूशन की दलीलें आरोप साबित करने में सक्षम नहीं पाई गई। जिसके बाद भाजपा की ओर से उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व कैबिनेट मंत्री उमा भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुरली मनोहर जोशी, तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चंपत राय, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, साक्षी महाराज समेत 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

इस पूरे मामले में 28 साल के बाद कोर्ट ने 2300 पन्नों का फैसला सुनाया है। हालांकि यह जज एस के यादव का अंतिम फैसला होगा। इस फैसले के बाद अयोध्या और लखनऊ में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। इस फैसले के बाद सभी ने कोर्ट का सम्मान किया।

 प्रतिक्रिया

कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या और कोर्ट के बाहर जहां मिठाइयां बांटी गई उसके बाद प्रतिक्रिया का दौर भी शुरू हुआ। कोर्ट का फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यमेव जयते कहा। उन्होंने कहा कि सत्य की जय होती है। कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं।इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।उनका कहना है कि वोट बैंक के लिए झूठे मुकदमों में बीजेपी के नेताओं को फंसाने की साजिश थी।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी नेफैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहां है कि यह खुशी का दिन है। कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। यह महत्वपूर्ण फैसला है।

फैसला आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी जिन्हें परी किया गया उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जय सियाराम, सबको सन्मति दे भगवान। सच्चाई की जीत हुई है, यह कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि देर ही सही पर न्याय की जीत हुई है। उन्होंने इस फैसले के बाद सभी को बधाई दी और स्वागत किया। वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे हैं। साध्वी ऋतंभरा ने कहा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *