UP Election Result Live: यूपी में क्या फिर खिलेगा कमल ? शुरूआती रुझानों में बीजेपी आगे

UP Election Result Live

UP Election Result Live: आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन है। बात करें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तो यहां कुल 75 जिलों के 403 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देती दिख रही है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का अब तक खाता भी नहीं खुला है। बता दें, हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेशभर में कुल 84 मतगणना केंद्र बनाएं गए हैं। पूरे मतगणना प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

UP Election Result Live: बीजेपी 165 पर आगे, कांग्रेस 65 पर आगे

UP Election Result Live
UP Election Result Live

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: 10 मार्च को है फैसले का दिन, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, सुबह 8 बजे से होगी वोटो की गिनती

फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर दिख रही है। आपको बता दें, जहां भारतीय जनता पार्टी इस वक्त 165 पर आगे चल रही है तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी 65 सीटों पर आगे चल रही है। मयावती की बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर आगे है और कांग्रेस फिलहाल 3 सीटों पर आगे दिख रही है। अन्य दो सीटों पर आगे हैं।  ताजा जानकारी के मुताबिक कौशांबी की सिराथू सीट से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल से 580 सीटों से आगे चल रहे हैं।

UP Election Result Live: प्रदेश में धारा 144 लागू

UP Election Result Live:
UP Election Result Live:

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर मतगणना के समय पार्दशिता बरतने के लिए पूरे मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने की व्यवस्था की गई है। जिससे मतगणना के समय किसी तरह की गड़बड़ी ना हो पाए। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दिया गया है। जिसके बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस या रैली पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन कल होनी वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। 70 हजार सिविल पुलिस कर्मी, 245 कंपनी अर्ध सैनिक बल 10 मार्च को मतगणना के समय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *