देश के 14वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन मनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस अवसर पर चरों ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ उनके दीर्घायु होने की भी कामना की है।
देश और विदेश से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई है। आज ही के दिन नामीबिया से 8 चीतों को लेकर स्पेशल चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर पहुँच चुकी है। प्रधानमंत्री आज इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।
अपने 72वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन्यजीव विशेषज्ञों की उपस्थिति में शनिवार को देश को इन चीतों की सौग़ात देंगे।