न्यूजर्सी से मुंबई लाया जाएगा पंडित जसराज का पार्थिव शरीर

प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर विशेष विमान से अमेरिका से मुंबई लाया जाएगा। विमान मंगलवार दोपहर को अमेरिका के न्यूजर्सी से रवाना होगा, जो बुधवार दोपहर तक मुंबई पहुंचेगा। अमेरिका के न्यू जर्सी में सोमवार को पंडित जसराज ने अंतिम सां स ली थी। इसी साल जनवरी में उन्होने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद से पंडित जसराज न्यूजर्सी में ही रह रहे थे।

पंडित जसराज का परिवार मुंबई में रहता है लिहाजा उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। बुधवार या गुरुवार को उनका अंतिम  संस्कार किया जा सकता है।अमेरिका में रहने वाली पंडित जसराज की शिष्य मंडली भी विशेष विमान से ही मुंबई पहुंचेगी। इन शिष्यों में पद्मश्री तृप्ति मुखर्जी, सुमन घोष शामिल हैं।

पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके परिवार की चार पीढ़‍ियां शास्त्रीय संगीत से संबंधित रही हैं।  खयाल शैली की गायकी के लिए मशहूर पंडित जसराज मेवाती घराने से जुड़े थे। पंडित जसराज के पिता पंडित मोतीराम भी मेवाती घराने के संगीतज्ञ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *