यूपी: आपराधिक गतिविधियों में शामिल कई पुलिसकर्मी नपे

लखनऊ: जिस पुलिस विभाग के कंधों पर अपराध रोकने की जिम्मेदारी हो, अगर वे ही कानून को धता बताने लगें और क्राइम ग्राफ बढ़ाने में मददगार बनने लगें तो निस्संदेह एक सभ्य समाज के लिए यह चिंता की बात हो सकती है। उत्तर प्रदेश में विगत सप्ताह में घटित कुछ घटनाएं इस बात की तस्दीक…

Read More

भारत ने दक्षिण एशिया के बाद अब अफ्रीकी देश मोरक्को भेजी वैक्सीन

नई दिल्ली: भारत ने अपने दक्षिण एशियाई पड़ोसियों को कोरोनावायरस वैक्सीन भेजने के बाद अब अफ्रीका में वैक्सीन भेजी है। शुक्रवार की शाम को रॉयल एयर मैरोक प्लेन भारत से मोरक्को की राजधानी रबात के लिए रवाना हुआ। रबात में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, भारत और मोरक्को के बीच उत्कृष्ट संबंधों की अभिव्यक्ति में,…

Read More

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों की तारीखें घोषित

गांधीनगर: गुजरात राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने शनिवार को गुजरात में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। यहां दो चरणों में पंचायत और निकाय चुनाव होंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण इससे पहले चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। शनिवार की घोषणा के साथ, क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) प्रभावी…

Read More

पंजाब के किसानों को उकसाया जा रहा है : भाजपा किसान मोर्चा

पणजी:  भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चहर ने शनिवार को कहा कि किसान विशेष रूप से पंजाब के किसानों को तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा उकसाया जा रहा है, जबकि 60 प्रतिशत भारतीय किसान नए कानूनों का समर्थन करते हैं। पणजी स्थित भारतीय जनता पार्टी…

Read More

जल बोर्ड मुख्यालय तोड़फोड़ मामला, अदालत पहुंचे राघव चड्ढा

दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय में हुई तोड़फोड़ के मामले में जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत को आरोपित भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, योगेन्द्र चंदोलिया (भाजपा नेता), रवि तंवर (उपाध्यक्ष, करोल बाग भाजपा) विकास तंवर और कुछ अन्य बीजेपी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के…

Read More

राजभवन घेरने जा रहे किसान नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज किसान यूनियन ने राजभवन को घेरने की योजना थी। बातचीत के बाद किसानों के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेता हरनाम सिंह के नेतृत्व में शनिवार को राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसानों ने…

Read More

एनसीबी ने मुंबई में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

मुंबई: मुंबई में ड्रग कार्टेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भगोड़े अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के लिंक मिले हैं। इस सिलसिले में एजेंसी ने मुंबई के डोंगरी में एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जिसे करीम लाला का पोता परवेज खान ऊर्फ चिंकू पठान चला रहा था। एनसीबी के अधिकारियों…

Read More

पीएम मोदी 22 को वाराणसी के टीकाकरण लाभार्थियों से बात कर लेंगे फीडबैक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और टीके लगाने वालों के साथ बातचीत कर फीडबैक लेंगे। सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1:15 से वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी से संवाद करेंगे। दरअसल, देश…

Read More

बिहार में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नही हो पाया है। दलसिंहसराय के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि मालपुर गाव के वार्ड संख्या सात के सदस्य (पंच) कैलाश साह (42) बुधवार…

Read More

लखनऊ में मंदिर के पुजारी की ईंट से पीट कर हत्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में शिवपुर गांव में एक शिव मंदिर के 85 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुजारी फकीरे दास का खून से लथपथ शव बुधवार को मंदिर परिसर में उनकी झोपड़ी के अंदर मिला। हमलावरों ने ईंट से मार कर उनकी हत्या कर दी।…

Read More

अनाज भंडारण के लिए 5 हजार गोदाम बनाने जा रही योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अनाज भंडारण के लिए प्रदेश भर में गोदाम बनाने जा रही है। पहले चरण में 5 हजार भंडारण गोदाम बनाने की योजना पर केंद्र ने मुहर लगा दी है। भूमि के चयन के साथ ही राज्य सरकार गांवों में अनाज भंडारण गोदामों का निर्माण शुरू…

Read More