Nobel prize 2020: अमेरिका की लुईज ग्लुक को मिलेगा साहित्य का नोबेल, जाने क्यों दिया गया यह सम्मान

स्वीडन : स्वीडिश एकेडमी द्वारा साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के ऐलान का सिलसिला जारी है। रसायन, भौतिकी और मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं का ऐलान पहले ही हो चुका है। गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र के लिए भी नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेता का ऐलान हुआ। अमेरिकी कवयित्री लुइज ग्लकु ( Louise Gluk)को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

लुइज को यह अवार्ड उनकी खूबसूरत काव्यात्मक आवाज के लिए दिया जाएगा। लुईस का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क(New York) में हुआ था। फिलहाल वह येल यूनिवर्सिटी(Yale University) में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं ।

 

आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र) में दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 12 अक्टूबर तक की जाती है।सभी विजेताओं को यह  पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल(Alfred Nobel) की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम(Stockholm) में दिए जाएंगे। नोबेल पुरस्कार के विजेता को स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *