कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पंजाब के प्रमुख शहरों में पाबंदियां दिया बढ़ा दी गई हैं। जालंधर, लुधियाना और पटियाला में पाबंदियां और बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा अनलॉक 3 के दौरान भी पंजाब में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के आवागमन बाधित रहेंगे।अनलॉक 3 के नए प्रावधान के अनुसार दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। वही होटल और रेस्टोरेंट रात 9 बजे तक खुलेंगे। लॉकडाउन में सबसे पहले खुलने वाली शराब की दुकान है 9 बजे तक खुली रहेंगी। इसके अलावा रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा। अनलॉक 3 में नए प्रावधान आज रात 9:00 बजे से लागू हो जाएंगे।
भारत में आज रिकॉर्ड 61537 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 20,88 ,661 हो गई है। वही 933 लोग इस वायरस की भेंट चढ़ गए। जिसमें से 1427005 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। देश में अब तक 619088 एक्टिव मामले हैं। यह लगातार दसवां दिन है जब 1 दिन में 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।