Headlines

2021 में दुनिया में अमीरों की संख्या में इज़ाफ़ा

वर्ष 2021 में दुनिया में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमीरों के बढ़ने का कारण शेयर बाजार और घर की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी बताया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल 52 लाख लोग करोड़पति बने, जिनमें से आधे अमेरिकी हैं। 2021 के अंत में दुनिया में करोड़पति लोगों की संख्या 6 करोड़ 25 लाख थी।

रिपोर्ट के मुताबिक़ 2021 के अंत में कुल वैश्विक संपत्ति 463.6 ट्रिलियन डॉलर थी, जिसमे 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी में पता चलता है कि घरेलू संपत्ति में सबसे ज़्यादा बढ़ोत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कनाडा, भारत और ऑस्ट्रेलिया में हुआ है।

दुनिया के सबसे अमीर 1 फीसदी लोगों की संपत्ति बढ़कर दुनिया की संपत्ति की 46.6 फीसदी हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे वैश्विक असमानता की स्थिति और भी खराब हो गई है। कोरोना और उसके बाद रूस द्वारा यूक्रेन पर किये गए हमले के बाद इस साल उम्मीद से ज्यादा लोग गरीबी के स्तर से नीचे आ गए है।

रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि दुनिया के सबसे अमीर 1 फीसदी लोगों की संपत्ति बढ़कर दुनिया की संपत्ति की 46.6 फीसदी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *