Delhi Municipal Corporation Amendment bill Passed: 5 अप्रैल मंगलवार को राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल-2022 पास हो गया। आज लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल पारित हो गया। आज राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल को पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल को पेश करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आज राज्यसभा में अमित शाह ने कांग्रेस के हर आरोपों का एक-एक करके जवाब दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए इंदिरा गांधी कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल का भी जिक्र भी किया।
Delhi Municipal Corporation Amendment bill Passed: दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम के साथ किया सौतेला व्यवहार- अमित शाह

ये भी पढ़ें- 22 Youtube Channel Blocked: मोदी सरकार ने ब्लॉक किए 22 यूट्यूब चैनल, जानें क्या है वजह
आपको बता दें, आज अमित शाह ने दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक को पेश करते हुए कहा कि ”राजधानी दिल्ली के तीनो नगर निगमों के एकीकरण के उद्देश्य से लाया गया बिल है। एमडीएनसी और दिल्ली कैंट को छोड़कर पूरी दिल्ली की जिम्मेदारी इन तोनों नगर निगमों की है। करीब 1 लाख 20 हजार कर्मचार दिल्ली नगर निगम के तहत काम करते हैं।” अमित शाह ने आगे कहा कि जिस तरह से दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इन तीनों नगर निगमों के साथ सौतेला व्यवहार किया है उसकी वजह से ही दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल पेश करना पड़ रहा है। जिससे की ये तीनों दिल्ली नगर निगम एक हो जाएं।
Delhi Municipal Corporation Amendment bill Passed: दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 की विशेषता
आज अमित शाह ने सदन में ये भी बताया कि इस बिल के आने के बाद सफाई कर्मचारियों को 14 दिनों का नोटिस देकर हटाने का जो प्रावधान है उसे खत्म कर सभी सफाई कर्मचारियों को परमानेंट कर दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों के बीच जो असंतोष है वो भी खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही आज अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग हमें सत्ता का भूखा कह रहे हैं उन्हें खुद का चेहरा आईने में देख लेना चाहिए।
Delhi Municipal Corporation Amendment bill Passed: कांग्रेस पर साधा निशाना

आपको बता दें, कांग्रेस ने आज राज्यसभा में बिल पेश करने के दौरान दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल लाने के लिए मोदी सरकार की संवैधानिक क्षमता पर सवाल उठाया था जिसका जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये वो कांग्रेस पार्टी जिसने कभी देश में आपातकाल लगाया था, सारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए थे, बिना कारण विपक्षी नेताओं को जेल में डलवा दिया गया था, प्रेस पर पाबंदी लगा दी गई थी और यहां तक की किशोर कुमार के गानों पर भी रोक लगा दी गई थी आज वहीं कांग्रेस पार्टी सदन में लोकतंत्र की दुहाई दे रही है।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।