अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद और प्रशासन चौकस

अग्निपथ योजना पर कुछ संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। इसका कई राज्यों में असर भी देखने को मिल रहा है। नोएडा – दिल्ली वाले मार्ग पर लंबा जाम है इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर की सड़कें भी जाम है। नोएडा एक्सप्रेस-वे परभी वाहनों की लंबी कतारें हैं।

अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन जारी है। देश के कई राज्यों जिनमे बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कई इलाक़ों ये प्रदर्शन हिंसक भी हुए हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने बिहार में सरकारी संपत्तियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। रेलवे ने बिहार में आज करीब 350 ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 20 जिलों में इंटरनेट सेवायें भी आज बंद रहेगी।

नोएडा प्रशासन की ओर से सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
आज के भारत बंद को देखते हुए झारखंड में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहाँ आज जेएसी क्लास 11 का पेपर स्थगित कर दिया गया है।

भारत बंद को मद्देनजर रखते हुए अमृतसर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतिज़ाम किये गए हैं। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व किसी द्वारा किसी भी समस्या को काबू में रखने के सभी इंतिज़ाम किये गए हैं और प्रश्न की इस पर चौकस निगाह है।

बिहार में सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अब तक 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बवाल और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए राज्य में अब तक 20 जिलों में इंटरनेट पर रोक लगाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *