अशोक गहलोत संभाल सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी

देश की सबसे पुरानी पोलिटिकल पार्टी कांग्रेस इस बार गैर गांधी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने के मूड में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के सीएम व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से अध्यक्ष बनने की पेशकश की है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर तक होना है।

अशोक गहलोत इससे पहले भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने बयान में कहा था कि अगर राहुल अध्यक्ष नहीं बने तो पार्टी में निराशा आएगी जिससे कई लोग घर बैठ जाएंगे।

सोनिया गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के सीएम गहलोत से अपने आवास पर मुलाकात की। कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने गहलोत से पार्टी की बागडोर संभालने का आग्रह किया। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि वह खराब स्वास्थ्य के चलते पार्टी की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकती।


गहलोत को अध्यक्ष बनाये जाने के साथ सचिन पायलट के सीएम बनने का रास्ता भी खुल जायेगा।


सोनिया गांधी द्वारा गहलोत को पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने के साथ सचिन पायलट के सीएम बनने का रास्ता भी खुल जायेगा और राष्ट्रीय स्तर पर गैर गांधी अध्यक्ष के साथ कांग्रेस में बड़े बदलाव से लम्बे समय से चली आ रही शिकायत को भी दूर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *