Asia Cup 2022: BCCI ने घोषित किए एशिया कप 2022 में खेले जाने वाले 15 खिलाड़ियों के नाम

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में जिन 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है उनमें कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। वहीं उप कप्तानी की कमान केएल राहुल संभालेंगे। इसके साथ ही टीम में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण, भारत को रजत

 Asia Cup 2022: गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर

 Asia Cup 2022
 Asia Cup 2022

आपको बता दें, चोट लगने की वजह से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस बार एशिया कप 2022 में जगह नहीं मिली है। साथ ही श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी टीम से बाहर हैं। जहां इन अनुभवी खिलाड़ियों को एशिया कप 2022 खेलने का मौके नहीं मिल रहा तो वहीं इस बार BCCI ने बहुत से नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। जिनमें रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और आवेश खान का नाम शामिल है।

Asia Cup 2022: 27 अगस्त से होगी एशिया कप की शुरूआत

Asia Cup 2022
Asia Cup 2022

एशिया कप में दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप A में भारत पाकिस्तान और एक अन्य मैच जीतने वाला देश शामिल है, तो वहीं ग्रुप B श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ साथ अफगानिस्तान शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होने वाली है और इसका अंत 11 सितंबर को होगा। इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत पाकिस्तान का मुकाबला 28 अगस्त को होगा। मैच की शुरूआत भारतीय समय के मुताबिक शाम 6 बजे से होगी। शिया कप का दूसरा मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा। 11 सितंबर को फाइनल और आखरी मैच खेला जाएगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *