UP Election 2022: 10 मार्च को है फैसले का दिन, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, सुबह 8 बजे से होगी वोटो की गिनती

UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रेदश में 75 जिलों के 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणो में मतदान पूरे हो चुके है। 10 मार्च यानी गुरूवार को वोटों की गिनती होगी और नतीजो की घोषणा होगी। ऐसे में प्रदेश के हर 75 जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की तैनाती के साथ ही हर मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए है। साथ ही धारा 144 लागाया गया है। जिसके तहत किसी को समूह में घूमने या एक साथ इकठ्ठा होने की इजाजत भी नहीं होगी।

UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: प्रदेशभर में कुल 84 मतगणना केंद्र

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Udhampur Blast: उधमपुर के सलाथिया चौक के पास बम ब्लास्ट की खबर, 1 की मौत 13 घायल

UP Election 2022
UP Election 2022

जानकारी की मुताबिक सबसे पहले पोस्टल बैलेट, सर्विस वोट गिनता होगी। जिसके बाद सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ईवीएम की भी गणना शुरू हो जाएगी। पूरे उत्तर प्रदेश में 84 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाया गया है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। साथ ही अर्ध सैनिक बल, पीएसी की तैनाती भी होगी।

हर सीट पर वोटों की गिनती के लिए निर्धारित हॉल में 14 मेज लगाई गई हैं। इसके अलावा एक मेज रिटर्निंग ऑफिसर के लिए रहेगी, जो डाक मतपत्रों की गणना पर नजर रखेगी। आपको बता दें, 403 विधानसभा सीट के लिए एक-एक प्रेक्षक की तैनाती की गई है। इस हिसाब से 403 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

UP Election 2022: मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी

UP Election 2022
UP Election 2022

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर मतगणना के समय पार्दशिता बरतने के लिए पूरे मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने की व्यवस्था की गई है। जिससे मतगणना के समय किसी तरह की गड़बड़ी ना हो पाए। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दिया गया है। जिसके बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस या रैली पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन कल होनी वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। 70 हजार सिविल पुलिस कर्मी, 245 कंपनी अर्ध सैनिक बल 10 मार्च को मतगणना के समय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *