UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के लिए सभी राजनीतिक दलों की तैयारी अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। बता दें, आज सोमवार यानी 31 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी से पर्चा भरा है। अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से पर्चा भरा है। बता दें, इस वक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। ये पहला मौका है जब अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने चुनावी मैदान में कूदे हैं।
ये भी पढ़ें- Economic Survey In Lok Sabha: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में प्रस्तुत किया आर्थिक सर्वे
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में सात चरण में किया जाएगा मतदान
ये भी पढ़ें- UP Election Congress Candidates List: आज कांग्रेस ने जारी की एक और 61 उम्मीदवारों की लिस्ट
उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सांतवे और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च में चुनाव का परिणाम घोषित होगा।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।