UP Election Congress Candidates List: आज कांग्रेस ने जारी की एक और 61 उम्मीदवारों की लिस्ट

UP Election Congress Candidates List

UP Election Congress Candidates List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक दलों में रस्साकशी जारी है। जहां बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांचवे चरण के 91 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की तो वहीं आज यानी रविवार को कांग्रेस पार्टी ने भी 61 उम्मीदवारों के नाम के ऐलान कर दिया है। आपको बता दें, कांग्रेस द्वारा आज घोषित किए गए 61 उम्मीदवारों में 24 नाम महिला उम्मीदवारों के शामिल हैं। जिसमें बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से शिखा पांडे को टिकट दिया गया है।

UP Election Congress Candidates List: 24 महिला प्रत्याशियों के नाम

ये भी पढ़ें- JOB Indian Army Recruitment: आर्मी मेडिकल कॉर्प्स की 47 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

UP Election Congress Candidates List
UP Election Congress Candidates List

आपको बता दें, कांग्रेस ने इस बार 61 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा में जिन 24 महिला उम्मीदवारों का नाम शामिल है उसमें बिलासपुर से शिखा पांडे के अलावा श्री नगर विधानसभा सीट से चांदनी, धौराहरा से जितेंद्री देवी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी चुना है। इसके अलावा बिसवान सीच से वंदना भार्गव को सारेनी सीट से सुधा द्विवेदी को कैमगंज से शकुंलता देवी, कन्नौज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विनीता देवी गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर भोजपुर से अर्चना राठौड़ को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

UP Election Congress Candidates List: कुल 40 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा टिकट

ये भी पडढ़ें- Chhattisgarh Sukma Naxal killed: सुकमा जिले के तिम्मापुरम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

UP Election Congress Candidates List
UP Election Congress Candidates List

आपको बता दें, इस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा की है। आज जारी की गई 61 उम्मीदवारों की लिस्ट में हमीरपुर सीट से राजकुमारी का नाम शामिल है। साथ ही आयाह शाह से हेमलता पटेल, अयोध्या से रीता मौर्य, नारायणी से पवन देवी कोरी, मनकापुर से कमला सिसोदिया, सलेमपुर से दुलारी देवी, खलीलाबाद से साबिहा खातून, कैसरगंज से गीता सिंह, तारबगंज से सविता पांडे, बैरिया से सोनम बिंद, मरिहान से गीता देवी को उम्मीदवार घोषित किया है।

UP Election Congress Candidates List: सात चरणों में होगा मतदान

UP Election Congress Candidates List
UP Election Congress Candidates List

उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सांतवे और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च में चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *