UP Election 2022: BJP का दामन छोड़ SP में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या को कुशीनगर की फाजिलनगर से मिला टिकट

UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की जंग में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनो ही राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश के इस चुनावी जंग में जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, योगी सरकार में मंत्री रहे और भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या अब कुशीनगर की फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले कयास लगाए जा रहे थे कि स्वामी प्रसाद मौर्या को समाजवादी पार्टी पडरौना विधानसभा सीट का टिकट देगी, लेकिन उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

UP Election 2022: 2017 में पडरौना से मौर्या को मिली थी जीत

UP Election 2022
UP Election 2022

ये भी पढ़ें- pratapgarh news: फिंगर प्रिंट लेने के बाद भी कोटेदार नहीं देता राशन, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

आपको बता दें, इससे पहले 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्या को भारतीय जनता पार्टी ने पडरौना से उम्मीदवार बनाया था और तब स्वामी प्रसाद मौर्या को पडरौना से अच्छी जीत मिली थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वामी प्रसाद मौर्या को श्रम विभाग का मंत्री बनाया गया था। सूत्रों की माने तो 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्या को पडरौना सीट से समाजवादी पार्टी ने इसलिए टिकट नहीं दिया क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह को उतारने के मन बनाया है।

UP Election 2022: अभिषेक मिश्रा और अनुप्रिया पटेल को दिया गया टिकट

ये भी पढ़ें- Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तेजी से घट रहे हैं कोरोना के नए मामले

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपना दल की नेता और अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन पल्लवी पटेल को उतारा है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सरोजिनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारा है।

UP Election 2022: 10 फरवरी को होगा पहले चरण का मतदान

UP Election 2022
UP Election 2022

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरण में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सांतवे और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च में चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *