भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद मिलेगा

गणेश उत्सव का प्रारंभ हो चुका है। ये उत्सव 10 दिनों तक जारी रहेगा। इस अवसर पर घरों और पंडालों में भगवान् गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने के साथ उनकी पूजा का विशेष प्रबंध किया जा रहा है।

भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म समय माना गया है।

देशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित करने के साथ भक्त विधि-विधान से पूजा कर रहै हैं। गणेशोत्सव का पर्व 9 सितंबर तक चलेगा। इन 10 दिनों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए भगवान गणपति से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

गजाननजी को सभी देवी-देवताओं में सबसे अधिक कुशाग्र बुद्धि वाला माना गया है। भगवान गणेश की लम्बी सूंड महाबुद्धित्व का प्रतीक है। इसे तीव्र सूंधने की क्षमता का भी प्रतीक माना गया है जिससे बुद्धिमान होने का सबूत मिलता है। साथ ही गणेश जी हिलती-डुलती सूंड उनके हमेशा सचेत रहने का सन्देश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *