जानें कैसे हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव

रविवार 6 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर Arjun Kapoor ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दी। उसके कुछ ही घंटों बाद मलाइका अरोड़ा Malaika Arora की बहन अमृता अरोड़ा Amrita Arora ने भी एक मीडिया हाउस को जानकारी देते हुए यह बताया कि उनकी बहन मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ Indias best Dancer की शूटिंग में व्यस्त थी।

अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा – “यह मेरी ड्यूटी है आपको यह बता देना कि मैं कोरोना पॉजिटिव Corona Positive पाया गया हूं, मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मैंने खुद को आइसोलेट Isolate कर लिया है। मैं पहले ही आपके सपोर्ट के लिएआप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। अपनी तबीयत की जानकारी आपसे साझा करता रहूंगा, यह बहुत असाधारण और अप्रत्याशित समय है। हमें भरोसा है कि मानवता इस पर विजय प्राप्त करेगी और यह वायरस खत्म होगा”।

https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?igshid=6qpvc7y0db9g

खबर है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों जहां अपने शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में व्यस्त थी, उनके इस शो में 7 से 8 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर तक इसी शो के जरिए कोरोना संक्रमण पहुंचा हो। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में मलाइका जज की भूमिका में है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर उनकी फोटोज दिख जाती हैं। मलाइका अपने पति अरबाज खान Arbaz Khan को काफी लंबे समय साथ रहने के बाद तलाक दे चुकी हैं। मीडिया में ऐसी खबरें कई बार आ चुकी हैं कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *