सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बच्चे की तस्वीर बड़े ही प्यारे अंदाज़ में पेश की है। इसकी थीम भी लोगों को काफी पसंद आई है। सोनम कपूर ने पिछले महीने बेटे को जन्म दिया। आनंद और सोनम ने अपने बेटे का नाम ‘वायु’ रखा।
करीब एक महीने के बाद सोनम ने अपने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में तीनों को पीले रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है।
सोनम कपूर अपने बेटे वायु के नाम का अर्थ समझाती हैं। इस बारे में सोनम कहती है कि वायु जीवन के स्वामी है जो जीवन और बुद्धि के मार्गदर्शक हैं। बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा के बेटे वायु का जन्म 20 अगस्त को हुआ था।