UP Election BJP Candidates List: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बार फिर से 5वें चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आज यानी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने कुल 91 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 91 उम्मीदवारों की लिस्ट की जानकारी ट्वीट कर दी। बता दें, बीजेपी के ट्विटर लैंडल से आज ट्विट किया गया कि ”भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।” इसके साथ ही सभी 91 उम्मीदरों के नाम की लिस्ट संलग्न की गई है।
UP Election BJP Candidates List: CM योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को मिला टिकट
ये भी पढ़ें- BSP candidates list released: बसपा ने घोषित की उम्मीदवारों की सूची , सपा के गढ़ में चला पिछड़ा दलित कार्ड
आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने शलभमणि त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया है। बता दें, शलभमणि त्रिपाठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार हैं। इसके पहले 2016 में बीजेपी में आने से पहले पत्रकार थे। 2016 से ही शलभमणि त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता का पद संभाल रहे हैं। शलभमणि त्रिपाठी इसके अलावा इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता और इलाहाबाद पश्चिम से उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को टिकट दिया गया है। साथ ही अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता पर भरोसा कर पार्टी ने टिकट दिया।
UP Election BJP Candidates List: पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के नाम
योगी सरकार में मंत्री रहे सतीश द्विवेदी को इटवा, मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी से उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से और मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा से भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नें मंत्री रहे सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से पार्टी ने टिकट दिया है।
कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से साथ ही मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से श्रावस्ती से राम फेरन पांडे, बलरामपुर से पल्टुराम और सोलन से अशोक कोली को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।