कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बीते दो दिन से अवकाश के कारण रुकी हुई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में अवकाश के बाद आज कर्नाटक के मांड्या जिले में ये फिर शुरू हुई। इस यात्रा में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शिरकत की।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार इस यात्रा को लेकर बहुत आशावान दिखे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी के बाद अब राज्य में कांग्रेस की विजय होगी।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गाँधी की शिरकत पर कहा कि विजयादशमी के बाद अब राज्य में कांग्रेस की विजय होगी। हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं।
आगे उन्होंने बताया कि हम राज्य में सत्ता में आ रहे हैं और भाजपा की दुकान बंद होने वाली है। साथ ही पूर्व मंत्री शिवकुमार बोले कि हमें गर्व है कि सोनिया गांधी राज्य की सड़कों पर उतरी हैं।