Zila Panchayat Chunav 2021 : बहुजन समाज पार्टी नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव – मायावती

Zila Panchayat Chunav 2021

Zila Panchayat Chunav 2021 : बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राज्य में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी। बीएसपी प्रमुख मायावती ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव (Zila Panchayat Chunav 2021) के बजाय राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारियों पर जोर दें।

Textile Hub: जानिए, नोएडा में बनने वाले टेक्सटाइल हब में क्या होगा खास ?

 विपक्षी पार्टियों पर (Zila Panchayat Chunav 2021)भ्रम फैलैने का लगाया आरोप

मायावती ने कहा कि विपक्षी पार्टियां ये भ्रम फैला रही हैं, कि बहुजन समाज पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति सक्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि जबकि 2022 के चुनाव के लिए हमलोग लगातार तैयारिया कर रहें हैं। आगे उन्होंने कहा कि यदि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत जाते हैं तो अधिक से अधिक संख्या में जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Chunav 2021) खुद-ब-खुद हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

Zila Panchayat Chunav 2021- सपा की गलती को दोहरा रही बीजेपी सरकार

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को साम, दाम, दंड, भेद से बचने की हिदायत भी दी। राज्य की मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के कामकाज का तरीका समाजवादी सरकार के ही जैसा है। जो गलती समाजवादी सरकार ने की थी वहीं गलती बीजेपी सरकार भी दोहरा रही है।

मायावती ने कहा कि हम पहले ही ऐलान कर चुकें हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हम अकेले ही चुनाव लड़ेगे। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगें।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *