कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली: पिछले दिनों संसद में पारित हुए कृषि कानून को लेकर भारत बंद बुलाया गया था तो वहीं अब इस काननू के खिलाफ विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन कर रही है। कृषि कानून के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में कुछ किसान भी शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर को आग कगे हवाले कर दिया। जानकारी के मुबातिक बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर पंजाब से ही  लाया गया था।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे से 7.30 बजे कांग्रेस यूथ के प्रदर्शनकारी इंडिया गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखते ही प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ये मांग है कि केंद्र सरकार कृषि कानून को  वापस ले। प्रदर्शनकारियों का नए कृषि बिल को लेकर कहना है कि नया कृषि कानून किसानों के खिलाफ है। इसे केंद्र सरकार जल्द से जल्द वापस ले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *