Yogi Meet UP Governor: यूपी में इस बार डिप्टी सीएम के नाम पर सस्पेंस, योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

Yogi Meet UP Governor

Yogi Meet UP Governor: आज योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने भारतीय जनता पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य, रघुबर दास और उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी राजभवन पहुंचे। इससे पहले आज विधायक दल की बैठक हुई जिसमें औपचारिकता के तौर पर योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।

Yogi Meet UP Governor
Yogi Meet UP Governor

Yogi Meet UP Governor: युवा नेताओं को दी जा सकती है तरजीह

ये भी पढ़ें- Yogi Adityanath Oath: आज शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को 273 MLA का समर्थन पत्र सौपेंगे योगी आदित्यनाथ

सूत्रों की माने तो इस बार योगी मंत्रीमंडल कई महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा योगी कैबिनेट में इस बार कई युवाओं को भी मौका दिया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री के नाम पर अबतक सस्पेंस बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा पार्टी एक बार फिर उपमुख्य बनाया जा सकता है। साथ ही खबर है कि योगी मंत्रीमंडल में महेंद्र सिंह, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह और स्वतंत्र देव सिंह को भी शामिल किया जा सकता है।

Yogi Meet UP Governor: शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ लेंगे शपथ

Yogi Meet UP Governor
Yogi Meet UP Governor

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को 25 मार्च सुबह 10 बजे चाय पर बुलाया जाएगा। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम पर चर्चा होगी। सूत्रों की माने तो करीब 45 से 50 मंत्रियों को चाय पर आमंत्रित किया गया है जिसमें करीब 15 से 20 पुराने चेहरे हैं। वहीं 25 से 30 वो चेहरे होंगे जो पहली बार मंत्री मंडल का हिस्सा होंगे।

Yogi Meet UP Governor: मेहमानों की लिस्ट

25 मार्च शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। जिन मेहमानों को शफथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है उनकी लिस्ट काफी लंबी है। आपको बता दें, 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम में भव्य रूप शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। खबर है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इसके अलावा फिल्म जगत से भी कई हस्तियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। जिसमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री का नाम शामिल है। वहीं देश बड़े उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

  • तनम्य चक्रवती, टाटा ग्रुप
  • नीरज अंबानी, अंबानी ग्रुप
  • कुमार मंगलम बिरला, आदित्य बिरला ग्रुप
  • गौतम अडाणी, अडाणी ग्रुप
  • दर्शन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप
  • आनंद महिंद्रा, महिंद्रा ग्रुप

Yogi Meet UP Governor: 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल

25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्रियों के साथ साथ कई वीआईपी के शामिल होने की खबर है।

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • सीएम मनोहर लाल खट्टर
  • सीएम पेमा खांडू
  • सीएम एन बिरेन सिंह
  • सीएम जयराम ठाकुर
  • सीएम बिप्लव कुमार देब
  • सीएम प्रमोद सावंत
  • सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा
  • सीएम बसावराज बोम्मई
  • सीएम भूपेंद्र पटेल
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद

इसके साथ ही राजधानी लखनऊ के बड़े उद्योगपतियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही देशभर के सभी बड़े मठों के साधु-संतों को न्योता भेजा गया है। जिसमें नाथ संप्रदाय के साधू संतों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही योग गुरू बाबा रामदेव, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या हरिद्वार समेत देश के कई राज्यों से जुड़े संत भी 25 मार्च को होने वाले योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगें।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *