योगी सरकार ने बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा

लखनऊ Lucknow। योगी सरकार यूपी में अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है। विकास दुबे के बाद अब कुख्यात बाहुबली मुख्तार अंसारी योगी के टारगेट पर है। यूपी सरकार ने मुख्तार के दाहिने हाथ कहे जाने वाले राकेश पांडे के काउंटर के बाद अब उसके दो अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है।

आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर कार्यवाही की गई है। लखनऊ के डालीबाग स्थित में उसकी दो बिल्डिंग के ऊपर बुलडोजर चलाया गया। यह दोनों इमारत करीब 10000 वर्ग फुट एरिया में बनाई गई थी।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग सरकारी जमीन पर बनी थी। जिसे मुख्तार अंसारी ने अपनी मां के नाम करा लिया था। इसके बाद उसने संपत्ति को अपने बेटों के नाम करा दिया। दोनों ही इमारतों पर यह सभी नाम फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए थे। वही पता चला है कि दोनों बिल्डिंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई है। जिसे अब धराशाही कर दिया गया। 

इस तरह के कदम से योगी सरकार में अपराधियों पर नकेल कसने का पूरा मन बना लिया है। बिल्डिंगों को गिराने का आदेश एलडीए की विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास द्वारा 11 अगस्त को ही दे दिया गया था। आज सुबह करीब छह बजे प्रशासन व पुलिस बल के साथ एलडीए के अधिकारी 20 से ज्यादा बुलडोजर सहित वहां पहुंचे।

इसके बाद पता चला कि एक बिल्डिंग में ताला बंद था। जबकि दूसरे में एक परिवार रह रहा था। प्रशासन ने रह रहे परिवार को नोटिस देते हुए तत्काल मकान खाली करा लिया। वहीं एलडीए के कर्मचारियों ने मकान से सामान बाहर निकाल दिया। इसके बाद दूसरे मकान में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ताला तोड़ जांच की गई। 

समर्थकों संग मुठभेड़
समर्थकों को जब इस कार्यवाही की सूचना मिली तो उन्होंनेे विरोध शुरू कर दिया। जिसके तुरंत बाद यह विरोध झड़प में तब्दील हो गया। हालांकि उस स्थान पर ढाई सौ से अधिक संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें भगा दिया। इस कार्यवाही के बाद अधिकारी वापस चले गए। जबकि सावधानी के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *