Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone: जल्द लॉन्च होने वाला है Xiaomi 12 Lite 5G स्मार्ट फोन, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone:  अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें, Xiaomi का नया स्मार्टफोन्स मार्केट में लॉन्च होने वाला है। , Xiaomi के इस नए स्मार्ट फोन्स की डिटेल्स भी लीक हो चुकी है। Xiaomi 12 Lite 5G की कीमत भी बजट फ्रेंडली रखी गई है। साथी Xiaomi 12 Lite 5G फोन को आप प्रीऑर्डर कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो Xiaomi के अन्य स्मार्ट फोन्स की ही तर्ज पर इस नए Xiaomi 12 Lite 5G में भी लाइट डिवाइसेस का प्रयोग किया गया है। साथ ही यह फोन काफी पतला और हल्का है।

ये भी पढ़ें- देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के इन उत्पादों पर आज से पाबंदी

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone: Xiaomi 12 Lite 5G की खासियत

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone
Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone

आप भी Xiaomi 12 Lite 5G को बुक करना चाहते हैं तो यह स्मार्टफोन अजरबैजान में प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें, Xiaomi अपने इस नए स्मार्ट फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का प्रोसेसर दिया है।

साथ ही फोन 120Hz रिफ्रश रेट वाली स्क्रीन के साथ मार्टकेट में लॉन्च होगा। आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस फोन में सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आएगा। 173 ग्राम का होगा. इसमें आपको 4300mAh की बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone: क्या है फोन की कीमत

आपको बता दें, Xiaomi 12 Lite 5G की कीमत तो इसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले Xiaomi 12 Lite 5G की कीमत AZM 999 लगभग 46,500 रुपये होगी।हांलाकि भारत में इस फोन के दाम 46,500 रुपए से कम होंगे।

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone: जानिएं क्या है फोन की खासियत

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone
Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone

Xiaomi ने अपने नए स्मार्ट फोन में पहले से ज्यादा फीचर्स दिए हैं। जिससे यूजर्स को फोन यूज करने में आसानी हो। बता दें, Xiaomi 12 Lite में 6.55-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ और Dolby Atmos फीचर के साथ आएगी। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 788G प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्ट फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का सिंगल कॉन्फिग्रेशन मिलेगा।

Xiaomi 12 Lite 5G Smart Phone: फोन में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो इस स्मार्ट फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका मेन लेंस 108MP का होगा। इसके अलावा यूजर्स को 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलेगा। जिससे फोटो की क्लियरटी काफी अच्छी होगी। वहीं सेल्फी कैमरे की बात करें तो माना जो रहा है कि फ्रंट में कंपनी 32MP का सल्फी कैमरा दिया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *