गूगल मैप में नज़र न आने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश

अगर आपको बताया जाए कि समुद्र के बीच में दो कंक्रीट के खंभों पर खड़े लोहे के टुकड़े की तरह तैरता जहाज दरअसल एक देश ‘सीलैंड’ है जिसे दुनिया का सबसे छोटा देश होने का गौरव प्राप्त है। इस देश की आबादी, मुद्रा, झंडा, पासपोर्ट की जानकारी आपको हैरान कर देगी।

सीलैंड की आबादी 27 लोगों की बताई जाती है, देश की अपनी मुद्रा, झंडा और पासपोर्ट है। यहां के लोग परिवहन के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। इस देश की स्थापना 1976 से हुई है।

इसी बीच इस देश के राजकुमार ने इसे 19.50 लाख में बेचने का विज्ञापन भी दिया था। एक ऑनलाइन स्टोर इस देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है।

कहा जाता है कि यह देश गूगल मैप पर भी दिखाई नहीं देता है, लेकिन यहां आप बहुत कम रकम देकर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

देश की आय एक ऑनलाइन उपहार की दुकान से होती है जहाँ आप स्थानीय कलाकृतियाँ खरीद सकते हैं।

यहां कोई दुकान नहीं है इसलिए अगर आप यहां स्थायी रूप से रहना चाहते हैं तो आपको यूके से सब्जियां, सलाद खरीदना होगा या आप चाहें तो अपनी खुद की दुकान खोल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *