24 हजार से ज़्यादा हीरे वाली अंगूठी का विश्व रिकॉर्ड

एक भारतीय कंपनी ने एक अंगूठी पर 24,679 हीरे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है, जिससे ये सबसे अधिक हीरे वाली अंगूठी बन गई है। इसका वजन एक चौथाई किलो से भी अधिक है।

मशरूम के आकार वाली इस अंगूठी को 3D प्रिंटर के साथ डिजाइन किया गया है। 5 मई 2022 तक इसे पूरा किया गया। जिसके साथ ही इसे आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है।



इस अंगूठी का वजन 340 ग्राम है और कीमत 95 हजार


डॉलर से थोड़ी ज्यादा है।



इस अंगूठी को SWA डायमंड नाम की फर्म ने बनाया था, जिसके मैनेजर अब्दुल गफूर अनादियान ने बताया कि इसका नाम ‘एमी’ रखा गया है। इस संस्कृत शब्द का अर्थ है अमरता और इसकी सुंदरता को दुनिया भर के डिजाइनरों और ज्वैलर्स ने सराहा है।

SWA के अनुसार अंगूठी को हजारों छोटे और बड़े हीरे के साथ विशेष रूप से सेट किया गया था। इसे करने का मक़सद कंपनी के ब्रांड को बढ़ावा देना था। हालांकि हीरे को इस तरह से सेट किया जाता है कि वे स्पष्ट दिखाई दें और सुंदरता में चार चांद लगा दें। एक प्रोटोटाइप को डिजाइन करने से पहले एक प्लास्टिक मोल्ड में ढाला गया था। लेकिन इसे कंप्यूटर की मदद से डिजाइन किया गया है और कई विशेषज्ञों ने इसे तीन महीने में एक सपने से हकीकत बना दिया है।

जिस समय कच्चे सांचे को 3डी प्रिंटर से बनाया गया तो उसके ऊपर लिक्विड गोल्ड डाला गया और ठंडा होने पर मशरूम के किनारों पर 41 पत्ते दिखाई दिए। हालांकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से पहले, कई और विशेषज्ञों ने इसका मुआइना किया और इसे सबसे अधिक हीरे वाली अंगूठी का खिताब दिया। इस अंगूठी का वजन 340 ग्राम है और कीमत 95 हजार डॉलर से थोड़ी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *