लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत

लखनऊ: लखनऊ में विधानसभा के सामने और बीजेपी ऑफिस के नजदीक आत्मदाह करने का प्रयास करने वाली महिला की सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

गभीर रूप से घायल महिला का इलाज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल के बर्न यूनिट में देर शाम महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में यूपी दलित कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक प्रसाद को हिरासत में लिया है।

इस भी पढ़े- यह भी लव जिहाद में मिला धोखा, महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास, पीड़िता की हालत गंभीर

आलोक प्रसाद पर यह आरोप है कि उन्होंने महाराजगंज से आई महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने का काम किया है। गोमती नगर पुलिस ने आलोक प्रसाद को उनके आवास से गिरफ्तार किया।

बता दें कि महाराजगंज की रहने वाली 35 साल की अंजलि तिवारी ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के शख्स से शादी की थी। शादी के बाद पति आसिफ सउदी चला गया। वहीं  आसिफ के परिजनों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के विधानसभा के सामने मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *