समाज बांटने वालों को हटाएंगे: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन में एक बार फिर से नरेश उत्तम पटेल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही नामांकन आया है। नरेश उत्तम का प्रस्ताव पर्चा सही पाया गया। प्रदेश सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में  हो रहा है।

सूत्रों से मिलने वाली जानकारी के मुताबिक नरेश उत्तम को अखिलेश यादव के करीबी होने का फायदा मिला है। इससे पूर्व 2017 में जब विवाद हुआ था तो अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष चुना था। अब दोबारा उन्हें ही प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में  कहा कि हमारा सपना है कि समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लिया था। बहुजन समाज की ताकत को एक मंच पर लाने का प्रयास के अलावा हर स्तर पर त्याग किया किया गया। साथ ही डॉ आंबेडकर और लोहिया के सपनों को साकार करने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी लोग बड़ी जीत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। स्वास्थ्य समस्या के चलते भर्ती हैं और इसमें शिकार नहीं कर सकेंगे। 


उन्होंने कहा कि सिर्फ सपा ही सांप्रदायिक ताकतों को रोक सकती है। 2022 का हवाला देते हुए उन्होंने समान विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाने की बात कही और बताया कि सत्ता न मिलने के बावजूद वोट प्रतिशत बढ़ा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हम जब भी सत्ता में आएंगे किसानों के लिए काम करेंगे। सर्वसमाज को शिक्षित करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने जो काम किया था भाजपा उससे आगे कुछ भी नहीं कर पाई है। अपने भाषण में उन्होंने मेट्रो निर्माण और नदियों की सफाई आदि का मुद्दा उठाया।

समाजवादी पार्टी के नेताओं में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर जबरदस्त जोश है। बैनर पोस्टर और कटआउट के साथ पार्टी कार्यालय से लेकर रमाबाई अंबेडकर मैदान तक सड़क के दोनों तरफ सपाई झंडे लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *