पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, फेसबुक पर डाली पोस्ट

नई दिल्ली:  दिल्ली के छतरपुर इलाके में 36 वर्षीय महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी और फिर खुद की जान लेने की कोशिश की। महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

साथ ही अपार्टमेंट के मकान मालिक ने भी पुलिस को बताया कि दंपति दरवाजा नहीं खोल रहे थे और दरवाजा अंदर से बंद था। पति-पत्नी जेवीटीएस गार्डन छातापुर एक्सटेशन में रहते थे।

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो चिराग शर्मा (37) और उनकी पत्नी रेणुका (36) दोनों बेहोश मिले। चिराग खून से लथपथ था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी। फर्श और दीवार पर खून फैला हुआ था।

चिराग मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली थीं। मार्च 2013 से वे दोनों बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रह रहे थे।

डीसीपी साउथ दिल्ली के अतुल ठाकुर ने कहा, चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी। उनका बच्चा नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में मतभेद थे।

दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को चिराग ने मृत घोषित कर दिया और रेणुका का अभी इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *