अपने 11 साल पुराने ट्वीट के लिए क्यों ट्रोल हो रही है रिया चक्रवर्ती ?

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी उनकी ​कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की हुई है। ड्रग्स मामले में NCB ने गिरफ्तार किया है। रिया 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी। NCB पिछले तीन दिनों से रिया से पूछताछ कर रही थी। रिया पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप हैं।

रिया के भाई शौकिव चक्रवर्ती को भी ड्रग्स मामले में पहले ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं रिया के अरेस्ट होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सुशांत सिंह की फैमिली से लेकर उनके फैंस, दोस्त और स्टार्स सभी रिया की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दे रहें हैं।

रिया के अरेस्ट होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक 11 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। रिया का ये ट्वीट उनकी आज की स्थिति से काफी मेल खाता है।

अपने 11 साल पुराने ट्वीट में रिया ने एक ऐसी महिला की कहानी के बारे में लिखा था जो ड्रग्स के केस में लिप्त थी और उसे साढ़े चार साल की सजा हुई थी। रिया ने ट्विटर पर लिखा था, ‘अभी-अभी मैं एक भारतीय लड़की की बेहद अजीब और डरावनी कहानी सुनकर निकली हूं। जिसने नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग में साढ़े चार साल बिता दिए।’

रिया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वहीं लोगों ने रिया को ट्रोल करते हुए कहा कि रिया ने खुद अपनी भविष्यवाणी 11 साल पहले ही कर दी थी। आज रिया खुद ड्रग्स मामले में सलाखों के पीछे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *