नई दिल्ली : चीन और भारत के बीच रिश्ते लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच पनपे सीमा विवाद की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी की एक और घटना घट गई। इस घटना के बाद चीन और भारत के बीच दूरियां एक बार फिर बढ़ गई हैं।
ताइवान के नेशनल डे के मौके पर नई दिल्ली(New Delhi) में चीन के दूतावास के बाहर कुछ पोस्टर टांगे गए थे। इन पोस्टरों पर बकायदा ताइवान के लिए शुभकामना संदेश लिखा गया था। शुभकामना संदेश हुई इन पोस्टरों पर दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा(Tejinder Pal Singh Bagga) का नाम लिखा हुआ था। उन्होंने ना सिर्फ पोस्टर लगवाए बल्कि अपने ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर को जारी भी किया। हालांकि भारत सरकार के तरफ से अभी इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं आई है। ज्ञात हो कि 10 अक्टूबर को ताइवान अपना नेशनल डे मनाता है।
#TaiwanNationalDay pic.twitter.com/EX2W6YmJzk
— Tajinder Bagga (Modi Ka Parivar) (@TajinderBagga) October 9, 2020
आपको बता दें कि चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच रिश्ते ठीक नहीं है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच सैनिक तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। इसी बीच ताइवान(Taiwan) के राष्ट्रपति त्संग इंग वेन ने कहा है कि उनका देश शांति का पक्षधर है। हम चीन के साथ बातचीत करके इस समस्या का कुछ न कुछ सार्थक हल निकालेंगे।