आधी रात को मिलिट्री परेड का आयोजन कर आखिर क्या दिखाना चाहता है उत्तर कोरिया

प्योंगयेंग : उत्तर कोरिया(North Korea) एक ऐसा देश है जो हमेशा चर्चा में बना रहता है। वजह चाहे जो भी हो, कभी उसके नेता अचानक से कहीं गायब हो जाते हैं, तो कभी यह देश अचानक से हथियारों का प्रदर्शन करने लगता है। इस बार भी अमूमन कुछ ऐसा ही हुआ।

 

शनिवार को उत्तर कोरिया(North Korea) में रात के समय भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में वहां के तानाशाह शासक किम जोंग उन(Kim Jong UN) ने भी शिरकत की। इस परेड का आयोजन वर्कर्स पार्टी की 75 वीं सालगिरह के मौके पर किया गया था।

बीते 2 सालों में पहली बार इस देश में किसी सैन्य परेड का आयोजन हुआ है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह परेड अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हुआ है। 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन(Kim jong Un) के बीच जब पहली शिखर वार्ता हुई थी उसके बाद से उत्तर कोरिया ने कभी भी अपने बैलेस्टिक मिसाइलों का प्रदर्शन नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *