दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक बरसेंगे बादल

नई दिल्ली: देश के कई राज्य इस वक्त भारी बारिश (Heavy Rain)और बाढ़ से प्रभावित हैं। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों भी करीब करीब पूरे उत्तर भारत (North India) में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और मराठवाड़ा के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जहां उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना बना रहा। तो वहीं राजधानी दिल्ली में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। इसके साथ ही पंजाब-हरियाणा में भी भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं आने वाले दो दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज पूरे दिन छिटपुट बारिश होगी।

भारतीय मौसम विज्ञान अनुसंधान की माने तो उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सोनभद्र और वाराणसी में एक-एक सेंटीमीटर दर्ज की गयी। इसके साथ ही शनिवार यानी आज और रविवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *