Vidhansabha Election 2022: अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज कहा- हाईवे पर बोल्डर रखने वाले एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे

Reaction on three agricultural laws

Vidhansabha Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उद्घाटन के बहाने एक्सप्रेस वे (express way) पर किसी को चलने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी एंट्री पर बोल्डर रख दिए गए।

Vidhansabha Election 2022

Vidhansabha Election 2022: ‘सपा के बढ़ते कुनबे को देखकर भयभीत है बीजेपी’

लखनऊ में गठबंधन तथा विलय कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी के बढ़ते कुनबे को देखकर बेहद भयभीत है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर के सभी नेता डीएम से मिलने गए हैं। हमें अभी तक परमिशन नहीं मिली है। उद्घाटन के बहाने एक्सप्रेस वे पर किसी को चलने की अनुमति नहीं दी गई है।

सभी एंट्री पर बोल्डर रख दिए गए हैं। सपा नेताओं के घर पर पुलिस मौजूद है। नेताओं को कैद किया जा रहा है। जो हाईवे पर बोल्डर रखते हैं वह एक्सप्रेस वे क्या बनाएंगे।

Vidhansabha Election 2022: ‘पीएम जिस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे उसे सपा ने बनवाया है’

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांकेतिक रूप से फूल चढ़ाकर उद्घाटन एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगी इसके बाद हम फिर कार्यक्रम बनाकर उसपर चलेंगे। आने वाले समय में साइकिल चलाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री कल जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, उसका निर्माण तो समाजवादी पार्टी ने किया है। इसके कार्य को जल्दी निपटाने के चक्कर में ऐसा बनाया गया है कि इस पर लम्बा सफर करने वालों की कमर में दर्द होगा। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सांकेतिक रूप से इसका उद्घाटन करेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में हम सभी एक्सप्रेस-वे किनारे मंडी बनाएंगे।

ये भी पढ़ें- Cag Audit Day: प्रधानमंत्री पहले ऑडिट दिवस के अवसर पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने तो प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। यहां पर कानून बनाकर मजदूर को जकड़ा जा रहा है। इनको सरकार ने लॉकडाउन में अनाथ छोड़ दिया था। अखिलेश यादव ने ललितपुर के पीड़ित परिवार की एक लाख की मदद दी। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा कानून में बदलाव ला रही है। उससे मजदूर परेशान हैं। मजदूरों को कानूनों से जकड़ रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरों की नौकरी समाप्त हो रही है।

सपा सरकार ने इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनाने का काम किया है। उसकी गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को पता नहीं कि एक्सप्रेस वे में कौन सी बिटामिन मिलाई है।

Vidhansabha Election 2022: लेबर एस पार्टी तथा भारतीय किसान सेना का सपा में हुआ विलय

लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की। इसी दौरान लेबर एस पार्टी तथा भारतीय किसान सेना का सपा में विलय हुआ। इनके नेताओं ने पार्टियों के समाजवादी पार्टी में विलय की भी घोषणा की। भारतीय किसान सेना के रामराज सिंह पटेल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

लेबर एस पार्टी के विलय से पहले महान दल के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस दौरान कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी ने भी समाजवादी पार्टी में विलय किया। बदायूं से कांग्रेस के पूर्व सांसद सलीम शेरवानी तथा कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने दो दर्जन नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कुंवर हर्षित की किताब दी सोशलिस्ट हीरो का विमोचन भी किया। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने सपा का समर्थन किया।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *